पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और टीएमसी के बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने अपने गुट के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. उन्होंने इसकी घोषणा शनिवार यानी 11 जुलाई 2026 को की है. उन्होंने पूर्व टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को बीरभूम जिले का अध्यक्ष बनाया है.
अनुब्रत मंडल पश्चिम बंगाल की राजनीति का जाना पहचाना नाम है. उन्हें ममता बनर्जी का करीबी सहयोगी बताया जाता है. साथ ही वह बीरभूम के कद्दावर नेताओं में शुमार है. ममता की पार्टी की बगावत से निकले नए गुट में उन्होंने भी औपाचिरकता पूर्ण तरीके से शामिल होने की प्रक्रिया पूरी की है. इससे टीएमसी को एक और झटका लगा है. रितब्रता ने मीडिया को जानकारी दी है कि हमने कई जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है.
प्रसून बनर्जी को मालदा में किया अध्यक्ष नियुक्त
वहीं, इस पूरे मामले में प्रसून बनर्जी को मालदा जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. देबाशीष कुमार को दक्षिण कोलकाता जिले का संदीपन साहा को यूपी जिले और अनुब्रत मंडल को बीरभूम जिले का अध्यक्ष बनाया है. मंडल को पाला बदलने को लेकर कुछ अटकलें लगाई जा रही थीं. इधर, ऋतब्रत बनर्जी की तरफ से जिला नेतृत्व की घोषणा की गई है. गुट का बीरभूम जिला प्रमुख के बाद इसकी पुष्टी की. इससे पहले रितब्रता ने एआटीसी समिति के लिए नेतृत्व ढांचे के गठन की घोषणा की थी. अरूप रॉय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
30 सदस्य राष्ट्रीय कार्य समिति का भी किया गठन
ऋतब्रत बनर्जी ने 30 सदस्य राष्ट्रीय कार्य समिति का भी गठन किया. साथ ही उन्होंने दोहराया है कि ममता बनर्जी टीएमसी में एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहें. उनकी समिति में 30 सदस्य समिति में फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष, सबीना यास्मीन, जावेद खान, संदीपन साहा और अन्य नाम शामिल हैं.
इससे पहले टीएमसी को तब झटका लगा था, जब पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद, जिनमें सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारिक बीजेपी में शामिल हो गए थे. इन्हें बकायदा पार्टी ने औपचारिक रूप से शामिल किया. पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के तौर पर उतार दिया. 24 जुलाई को बंगाल में राज्यसभा चुनाव होने हैं. उसी दिन काउंटिंग भी की जाएगी.
ये भी पढ़ें: थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर



