Rajesh Sharma Hospitalized Did Two Marraige After 15 Years Have No Kid Once He Worked As A Taxy Driver

Rajesh Sharma Hospitalized Did Two Marraige After 15 Years Have No Kid Once He Worked As A Taxy Driver


Rajesh Sharma Wife: जाने माने अभिनेता राजेश शर्मा इस समय अस्पताल में काफी गंभीर हालत में है। दरअसल कीड़े के काटने के कारण उनकी हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके चलते पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया। फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज भी उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

Rajesh Sharma

लेकिन जहां एक तरफ राजेश शर्मा अभी अस्पताल में है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा बातें हो रही है। बहुत कम लोगों को पता है कि हीरो बनने से पहले वह ड्राइवर हुआ करते थे। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाने से पहले उन्होंने काफी स्ट्रगल किया।

काफी स्ट्रगल करने के बाद बने हीरो

राजेश शर्मा का जन्म वैसे तो पंजाब में हुआ लेकिन उनकी परवरिश कोलकाता में हुई। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि एक्टर बनने से पहले वह टैक्सी ड्राइवर हुआ करते थे। फिर उन्होंने फेरी ऑपरेटर के तौर पर काम किया। सुबह वह अजीबोगरीब जॉब किया करते थे और शाम में रिहर्सल करते थे। 10 साल तक छोटी-मोटी नौकरी करने के बाद 17 साल की उम्र में उन्होंने नेशनल स्कूल आफ ड्रामा ज्वाइन कर लिया था।

नेशनल स्कूल का ड्रामा में एक्टिंग सीखने के बाद में उन्होंने थिएटर और फिल्मों में काम करना शुरू किया। इसके बाद 1996 में गुलजार की फिल्म ‘माचिस’ से उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया था। इसके बाद एक्टर ने थोड़ा ब्रेक ले लिया लेकिन वह बंगाली सिनेमा और टीवी में काम करते रहे।

बड़ी फिल्मों में किया काम

साल 2005 तक राजेश शर्मा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं किया। जिसकी वजह से उनका काफी ज्यादा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। कुछ वक्त के लिए वह कोलकाता चले गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने खोसला का घोंसला, द डर्टी पिक्चर और बजरंगी भाईजान जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। उन्होंने कई सारी मशहूर वेब सीरीज में भी काम किया।

राजेश शर्मा की हुईं दो शादियां

लेकिन आपको बता दें कि राजेश शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने दो बार शादी की थी। उनकी पहली शादी बंगाली अभिनेत्री सुदीप्ता चक्रवर्ती के साथ में हुई थी। थिएटर के दिनों में दोनों मिले और शादी कर ली। 4 साल बाद 2009 में तलाक हो गया। फिर अभिनेता ने साल 2011 में दूसरी शादी संगीता शर्मा के साथ की जो लाइमलाइट से दूरी रखना पसंद करती हैं। लेकिन दो शादी के बावजूद एक्टर का कोई भी बच्चा नहीं है। राजेश शर्मा ने कभी भी पिता न बनने का कारण बताया भी नहीं और ना ही इस पर दुख जाहिर किया।