Jitendra called himself a ‘clunker’ in front of 77-year-old Hema Malini, Video Viral

Jitendra called himself a ‘clunker’ in front of 77-year-old Hema Malini, Video Viral


Jitendra Hema Malini Video: हेमा मालिनी और जीतेंद्र का एक दौर था। ये सितारे उन लोगों में थे जो कि काफी ज्यादा पसंद किए जाते थे और लोग उनके लुक्स के दीवाने थे। हालांकि हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र के अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपने वक्त में उनसे हैंडसम हीरो पूरी इंडस्ट्री में नहीं था।

Jitendra Hema Malini

लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें जीतेंद्र और हेमा मालिनी एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान 84 साल के जीतेंद्र ने 77 साल की हेमा मालिनी के सामने ‘खटारा’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया और इसके बाद अभिनेत्री का रिएक्शन देखने लायक था। जीतेंद्र ने ये शब्द किसको बोले? पढ़िए पूरी जानकारी…

खटारा हो गए हैं…

जीतेंद्र और हेमा मालिनी ने साथ में कई फिल्में की हैं। किसी मंच पर दोनों नजर आ रहे हैं। जीतेंद्र ने जवानी बुढ़ापे को लेकर मजाक में अपने आप को खटारा बोल दिया। उनका कहना था, ”हेमा मालिनी अभी भी चार्मिंग लगती हैं, हम तो खटारा हो गए।”

इसके बाद हेमा मालिनी जोर जोर से हंसने लगती हैं और वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। जीतेंद्र को लेकर मशहूर है कि वो इंटरव्यू या किसी मंच पर काफी खुलकर बोलते हैं और अक्सर कहा जाता है कि वो बेबाक हैं। इस वीडियो में मजाक में ही सही उन्होंने खुद पर जोक किया है। लोगों के कई तरह के रिएक्शन्स इस वीडियो पर सामने आ रहे हैं।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

जीतेंद्र के इस खटारा वाले वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”मोहब्बत हमेशा जवां रहती है!” एक ने लिखा, ”हम तो बिना मेकअप हैंडसम होते हैं।” एक ने लिखा, ”बोटोक्स का नाम सुना है।” एक ने लिखा, ”धरम जी के होते ये संभव नहीं था।” एक ने लिखा, ”बोटोक्स पसंद करने वालों को धरमजी के लिए कोई सम्मान नहीं है।” इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..