Pritivi Shaw fiancée Akriti Agarwal shocking alligations cheated many times days after engagement

Pritivi Shaw fiancée Akriti Agarwal shocking alligations cheated many times days after engagement


Pritivi Shaw Akriti Agarwal Controversy: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ में भूचाल सा आता दिख रहा है। दरअसल, 8 मार्च को उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की थी और अब ये सगाई टूटने के कागार पर आ पहुंची है। आकृति अग्रवाल ने लगाई के 4 महीने बाद एक इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है जिससे दोनों का रिश्ता काफी विवादों में आ गया है।

Pritivi Shaw Akriti Agarwal Controversy

हालांकि सगाई टूटने का तो अभी ऐलान नहीं किया गया है। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर अटकले थी कि पृथ्वी शॉ और आकृति के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। अब अपने पोस्ट में आकृति ने इस अटकलों को सही करार दिया है साथ ही अपने साथ हुए कई बार धोखे के बारे में भी खुलासा किया है।

उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे कई बार धोखा मिला लेकिन इसके बाद भी मैंने कुछ नहीं कहा। एक कदम बढ़ाने के बाद भी अभी विश्वास नहीं हो रहा है कि सबकुछ सच है। सारी अफवाहें सच हैं। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वो सब सच है।” यहां पर आकृति ने कहीं भी शॉ या अपनी सगाई का जिक्र नहीं किया है। हालांकि, उनके संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही अफवाहें थी और इसी वजह से उनके पोस्ट को सगाई टूटने से जोड़ा जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर पृथ्वी शॉ का इसपर अभी तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य माने जाते हैं। शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। जानकारी के लिए आपको बात दें कि शॉ ने टेस्ट डेब्यू पर शतक भी लगाया लेकिन उसके बाद खराब प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया से बाहर हो गए। उन्हें डोपिंग की वजह से बैन झेलना पड़ा। इसके बाद एक लड़की के साथ उनका विवाद भी खूब चर्चा में रहा।