Sonakshi Sinha Gayatri Mantra Kalma Painting: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी सुर्खियों में रहती हैं। शादी के बाद भी जहां दोनों अपने अपने धर्म मानते हैं तो वहीं एक दूसरे के धर्म की भी उतनी ही इज्जत करते हैं। अब सोनाक्षी ने अपने घर में एक ऐसा बदलाव किया है जो नया ही ट्रेंड है लेकिन इससे लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर में ‘गायत्री मंत्र और कलमा’ के संगम वाली एक पेंटिंग लगाई है और इसके आगे जहीर के साथ फोटोशूट कराते हुए एक लंबा कैप्शन और तस्वीर के बारे में जानकारी दी है। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘जब हमारी शादी हो रही थी और पंडित जी गायत्री मंत्र का जाप कर रहे थे, तभी अजान की आवाज हमारे घर तक पहुंची। उन दोनों प्रार्थनाओं की शक्ति ने ही हमारे घर को आज इतना खुशहाल बनाया है!’
उन्होंने आगे कहा, ‘एक दिन जब हम ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे थे, तो @shubhikasharma का अचानक फोन आया। उन्होंने बताया कि वह हमारी शादी के लिए हमें एक पेंटिंग गिफ्ट करना चाहती हैं, लेकिन जब उन्होंने बताया कि वह क्या देना चाहती हैं, तो ऐसा लगा मानो उन्हें यह आइडिया हमारे दिलों से ही मिला हो। उन्होंने कहा कि पेंटिंग में हमारी दोनों तरह की मान्यताओं को दिखाया जाना चाहिए और यह भी कि कैसे वे प्यार और पॉजिटिविटी के तालमेल में बदल गई हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘फिर उन्होंने मुझे आर्टिस्ट- बेहद टैलेंटेड @aadilabedi से मिलवाया। वे घर आए, हमारी सोच और भावनाओं को समझा और उन्हें कैनवस पर बहुत खूबसूरती से उतारा और आप इसे दैवीय चमत्कार कह सकते हैं, जब हम LA में थे, तो उन्होंने मुझसे संपर्क किया। उन्हें पता भी नहीं था कि हम वहां हैं और बताया कि यह तैयार हैं!’
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ‘तो यह खूबसूरत आर्टवर्क, जिसमें गायत्री मंत्र और कलमा का संगम है, मेरे साथ वापस आया और हमारे घर में अपनी जगह बना ली है। मुझे यकीन है कि यह हमारे लिए और भी खुशियां, प्यार और शांति लाएगा…अब यह जगह बहुत पूरी और आशीर्वाद से भरी हुई लगती है। धन्यवाद @aadilabedi और @shubhikasharma।’
सोनाक्षी का ये आइडिया तो हर किसी को पसंद आ रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर तमाम मुसलमान यूजर्स उन्हें इस कारण ट्रोल कर रहे हैं कि उन्हें पेंटिंग में कलमा कहीं दिखाई ही नहीं दे रहा है। कई यूजर्स सवाल कर रहे हैं इसमें कलमा कहां है तो वहीं जबाव में कुछ यूजर्स मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि वो कैलियोग्राफी है।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 21 जून 2024 को सोनाक्षी के घर पर ही शादी रचाई थी। शादी के पहले से ही सोनाभी हिंदू मु्स्लिम रिलेशन को लेकर काफी आलोचनाओं से घिरी रही। ऐसे में शादी के बाद वो कई बार इसे लेकर बात भी करती हैं और अपनी तस्वीरों और पोस्ट के जरिए बताती भी है वो कितनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रही है।




