Trisha Krishnan CM Vijay thalapathy girlfriend lashes out on apparel brand for sending body odour clothes

Trisha Krishnan CM Vijay thalapathy girlfriend lashes out on apparel brand for sending body odour clothes


Trisha Krishnan Angry: अभिनेत्री तृषा कृष्णन का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में तृषा कृष्णन ने अपना गुस्सा निकाला है। दरअसल, तृषा कृष्णन के साथ हाल ही में एक हैरान करने वाली हरकत हुई जिसे एक्ट्रेस बर्दाश्त नहीं कर पाई और सोशल मीडिया पर सरेआम सबक सिखाने की ठानी।

Trisha Krishnan Angry

दरअसल, अभिनेत्री ने एक अपैरल ब्रांड की होम डिलीवरी सर्विस की थी। इसी पर उनका गुस्सा भड़का है। तृषा कृष्णन ने बताया कि उन्हें लगातार तीसरी बार ऐसे कपड़े मिले हैं, जिनसे शरीर की बदबू आ रही थी। तृषा ने ब्रांड पर गुस्सा निकालते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि कपड़े पैक करने से पहले कम से कम सूंघ लिया करें।

तृषा ने अपैरल ब्रांड ज़ारा को टैग करते हुए लिखा, ‘बस एक छोटी सी गुजारिश है। अगली बार जब हम होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर करें, तो प्लीज ध्यान रखें कि आपके कपड़ों से शरीर की बदबू न आ रही हो, हल्की सी भी नहीं। यह लगातार तीसरी बार हुआ है। और यह सच में बहुत घिनौना है। कम से कम पैक करने से पहले उन्हें सूंघ तो लिया करें।’

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो तृषा कृष्णन हाल ही फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ सूर्या थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसने वर्ल्डवाइड ₹310.07 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। निजी जिंदगी की बात करें, तो तृषा पिछले काफी समय से एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय संग कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं।

हालांकि, उन्होंने कभी इस पर खुलकर बात नहीं की। तृषा ने विजय को हमेशा से अपना अच्छा और खास दोस्त ही बताया। वहीं, जब फरवरी 2026 में विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी, तो तृषा का नाम विजय के साथ जुड़ने लगा था। उसी दौरान दोनों साथ में एक वेडिंग रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे। बाद में तृषा, विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी गई थीं।