Aishwarya Rai Reaction On Salman Khan: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिलेशन बॉलीवुड के सबसे चर्चित रिलेशंस में से है। ब्रेक अप के बाद दोनों कभी एक दूसरे के साथ फिल्म में दिखाई दिए और ना तो कभी किसी इवेंट में ही साथ नजर आए।

इतना ही नहीं सलमान खान और ऐश्वर्या रास दोनों में से किसी ने भी ब्रेक अप के बाद एक दूसरे के बारे में कोई बात नहीं की है। एक बार करण जौहर ने हिमाकत की कि वो ऐश्वर्या राय से सलमान खान के बारे में कुछ जिक्र करें तो इशारों इशारों में ऐश्वर्या में जिस अंदाज में करण जौहर की बोलती बंद की उससे फिर कभी कोई ऐश्वर्या के सामने सलमान खान का नाम लेने के बारे में भी सौ बार सोचेगा।
दरअसल, सालों पहले जब ऐश्वर्या राय करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंची थी तो यहां करण जौहर में काफी घुमा फिर कर उनसे सलमान खान के नाम लेते हुए सवाल जवाब करने की कोशिश की। इस पर पहले तो सलमान खान के नाम पर ऐश्वर्या राय ने दो टूक कहा अगला सवाल।
इतने पर भी जह करण जौहर को ठंडक नहीं पड़ी तो फिर करण जौहर ने एक बार और ऐश्वर्या राय से फ्रैंक होते हुए सलमान के नाम पर जबाव ना देने को लेकर सवाल किया। इस पर ऐश्वर्या राय गुस्से में जिस तरीके से करण जौहर को आंख दिखाई उससे करण जौहर अंदर तक सहम गए।
बता दें कि ऐश्वर्या राय का औरा अलग ही है। उन्होंने ब्रेक के बाद कभी सलमान खान का जिक्र तक नहीं किया। ना ही मीडिया में कभी कोई स्टेटमेंट दिया। आज तक उनके रिलेशन को लेकर मीडिया गलियारा पटा रहता है लेकिन ऐश्वर्या बेहद रॉयल अंदाज से इसे नजरअंदाज कर देती हैं।



