ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इसरो को बेंगलुरु में बम की धमकी वाला ईमेल मिला.
  • पुलिस ने मुख्यालय खाली कराकर जांच की, कुछ नहीं मिला.
  • धमकी झूठी घोषित पर सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा बढ़ाई.
  • साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान की जांच कर रही.

भारतीय अंतिरक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय को गुरुवार (2 जुलाई, 2026) को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ. इसके बाद पूरे इसरो मुख्यालय में हड़कंप मच गया. ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से तुरंत कार्रवाई की गई. पुलिस ने एहतियात के तौर पर तुरंत इसरो मुख्यालय परिसर को पूरी तरह से खाली करवाया, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस और बम निरोधक दस्ते पर पूरे इसरो मुख्यालय परिसर में बम की तलाश के लिए जांच अभियान चलाया.

हालांकि, अभी तक स्थानीय पुलिस या बम निरोधक दस्ते को किसी भी संवेदनशील चीज के मिलने की सूचना नहीं है. इसके बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा जांच को पूरा कर इस ईमेल को झूठी धमकी घोषित कर दिया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में बेहद गंभीरता के साथ संबंधित कार्रवाई कर रही हैं.

सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाई ISRO और आसपास के इलाकों की सुरक्षा

देश के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थान और इसरो के मुख्यालय में बम की धमकी मिलने की सूचना ने ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. हालांकि, बम होने की सूचना मिलने के बाद इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू करते हुए जांच अभियान संचालित किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद बेंगलुरु पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसरो मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के इलाकों की भी सुरक्षा कड़ी कर दी है. 

मामले को लेकर क्या बोले बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर?

इस संवेदनशील मामले में बेंगलुरु पुलिस से लेकर देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियां तक अलर्ट पर हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने कहा है कि इसरो मुख्यालय जैसी अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थान पर ऐसी धमकी को बेहद गंभीरता के साथ लिया जा रहा है. मामले में बेंगलुरु पुलिस देश की शीर्ष जांच एजेंसियों के साथ मिलकर जांच कर रही है.

उन्होंने आगे कहा कि इसरो में बम होने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है. ऐसे में साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस, ईमेल भेजने वाले शख्स की पहचान और इसके पीछे उसका मकसद क्या था, इसका पता में पूरी तरह से जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ेंः बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा