Premanand Ji Maharaj performs last rites of his favorite baba keli Kunj aashram mourns

Premanand Ji Maharaj performs last rites of his favorite baba keli Kunj aashram mourns


Premanand Ji Maharaj At Last Rites: प्रेमानंद महाराज के सबसे करीबी बाबा का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रेमानंद महाराज खुद भी अंकित क्रिया करते दिखाई दे रहे हैं। प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो उनके फैंस को काफी भावुक कर रहा है।

Premanand Ji Maharaj At Last Rites

प्रेमानंद महाराज ने अपने सबसे प्रिय बाबा को खुद अंतिम विदाई दी। इस दौरान केली कुंज से उनकी अंतिम यात्रा निलकी। इस दौरान भक्तों के साथ साथ केली कुंज के सेवक भी बेहद भावुक दिखाई दिए।

बता दें कि प्रेमानंद महाराज देश भर में काफी लेकप्रिय है। ना सिर्फ उनके केली कुंज में होने वाले सत्संग में भारी भी़ड़ रहती है बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो काफी लोकप्रिय रहते हैं।

उनके आध्यात्मिक प्रवचनों और सादगी भरे जीवन के कायल आम लोगों से लेकर देश के बड़े-बड़े वीआईपी भी हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और संघ प्रमुख मोहन भागवत जैसी हस्तियां उनके आश्रम आकर आशीर्वाद ले चुकी हैं।

वहीं खेल जगत से पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई बार महाराज जी के सामने शीश नवा चुके हैं। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के भी कई बड़े चेहरे अक्सर वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन लेते हैं। लेकिन इन दिनों प्रेमानंद महाराज पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अपने एकांतवास और विशेष साधना में लीन हैं।