Adivi Sesh and Wamiqa Gabbi will begin shooting the next schedule of ‘G2’ in July

Adivi Sesh and Wamiqa Gabbi will begin shooting the next schedule of ‘G2’ in July


Adivi Sesh and Wamiqa Gabbi: अभिनेता अड़ीवी सेश अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई एक्शन थ्रिलर G2 के अगले शूटिंग शेड्यूल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म की अगली शूटिंग जुलाई में शुरू होगी। हाल ही में अड़ीवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी।

Adivi Sesh and Wamiqa Gabbi

उन्होंने लिखा, “तूफ़ान से पहले की शांति… जुलाई में G2 की शूटिंग से पहले।” इस पोस्ट से उन्होंने इशारा दिया कि जुलाई से फिल्म का बेहद अहम और रोमांचक शूटिंग चरण शुरू होने वाला है। हाल ही में अपनी फिल्म डकैत एक प्रेम कथा की सफलता के बाद अड़ीवी ने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताकर छोटा-सा ब्रेक भी लिया।

गुड़ाचारी की सफल फ्रेंचाइज़ी की अगली कड़ी G2 का ऐलान होने के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर ज़बरदस्त उत्साह है। गुड़ाचरी ने अड़ीवी सेश को स्पाई-थ्रिलर शैली के सबसे भरोसेमंद कलाकारों में शामिल कर दिया था। अब G2 में कहानी का दायरा पहले से कहीं बड़ा होगा और उनके जासूस किरदार का सफर भी नए स्तर पर पहुंचेगा।

इस फिल्म में अदिवी सेश के साथ इमरान हाशमी और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। दमदार स्टारकास्ट के साथ यह एक्शन-थ्रिलर अपने अगले चरण की शूटिंग में प्रवेश करने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें लगातार बढ़ती जा रही हैं और यह अदिवी की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

फिल्म में वापसी को लेकर अड़ीवी सेश ने कहा, “हमने इस फिल्म को बहुत सोच-समझकर और मेहनत से तैयार किया है और अब हम इसके अगले अहम चरण में प्रवेश कर रहे हैं। हर शेड्यूल हमें उस कहानी के और करीब ले गया है, जिसे हम बड़े पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। मैं जुलाई में फिर से सेट पर लौटने को लेकर बेहद उत्साहित हूं क्योंकि इस चरण में फिल्म के कुछ सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग होगी। गुड़ाचारी फ्रेंचाइज़ी को दर्शकों से जो प्यार मिला है, उसने हमें हर बार अपने स्तर को और बेहतर करने की प्रेरणा दी है। G2 के साथ भी हम यही कोशिश कर रहे हैं। मुझे पता है कि फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि जब फिल्म रिलीज़ होगी, तो उनका इंतज़ार पूरी तरह सफल साबित होगा।”

जुलाई से शुरू होने वाले इस नए शेड्यूल के साथ निर्माता फिल्म की शूटिंग पूरी करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही G2 अपनी बहुप्रतीक्षित रिलीज़ के और करीब पहुंच रही है।