Samay Raina Sparks Dating Rumours With 12th Fail Actress Medha Shankar Viral Photos On Internet

Samay Raina Sparks Dating Rumours With 12th Fail Actress Medha Shankar Viral Photos On Internet


Samay Raina Medha Shankar Dating Rumours: समय रैना एक मशहूर कॉमेडियन है और आपको बता दें कि वह अपने स्टैंड अप शो को लेकर एक बार फिर से वापस आ चुके हैं। उनका स्टैंड अप स्पेशल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाता है। समय रैना की वापसी के बाद में एक बार फिर से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं।

Samay Raina Medha Shankar

लेकिन अब इसी बीच समय रैना अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। खबर आ रही है कि वह प्यार में है और उनकी गर्लफ्रेंड कोई आम लड़की नहीं बल्कि एक बॉलीवुड की अभिनेत्री है।

दोनों की केमिस्ट्री के दीवाने हुए फैन्स

दरअसल, समय रैना का नाम 12वीं फेल की अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ में जोड़ा जा रहा है। दोनों कई बार साथ में भी नज़र आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनकी साथ में तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। दोनों की इस कैमिस्ट्री से फैन्स भी काफ़ी इम्प्रेस हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। हालांकि अभी दोनों के रिश्ते की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

पैप्स के सामने एक दूसरे को किया इग्नोर

खबरों की माने तो समय रैना और मेधा शंकर साथ में चिल भी करते हैं और पार्टियों में भी शामिल होते हैं। उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पैप्स के सामने एक दूसरे को इग्नोर करते हुए नज़र आ रहे हैं।

दोनों ने नहीं दिया अब तक कोई रिएक्शन

लेकिन दोनों का ये बर्ताव देख लोगों को समझ आ गया कि दोनों का कुछ तो चल रहा है। समय और मेधा ने डेटिंग की खबरों पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन फैन्स को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आ रही है। समय इस समय अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। उनको और उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर जो विवाद था अब थम चुका है।

समय रैना का शुरू हो चुका है शो

हाल ही में समय रैना एक बार फिर से अपने शो को वापस लेकर आ चुके हैं और इसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ गेस्ट के तौर पर नज़र आईं। अब समय के शो के दूसरे एपिसोड का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। समय अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।