Kavya Maran wedding confirm Kavya Maran to tie knot to Rajinikanth son Anirudh Ravichander

Kavya Maran wedding confirm Kavya Maran to tie knot to Rajinikanth son Anirudh Ravichander


Kavya Maran Wedding: काव्या मारन के रिश्ते की खबरें काफी समय से चल रही थीं। कहा जा रहा था कि काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर- सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर सात फेरे ले सकते हैं और अब इन खबरों पर मुहर लगती दिखाई दे रही है। दरअसल, निरुद्ध के मामा और एक्टर वाई जी महेंद्रन ने हाल ही में इनकी शादी का ऐलान करते हुए कपल को बधाईयां दी हैं।

Kavya Maran Wedding

पिछले एक-दो साल से ऐसी चर्चाएं थीं कि अनिरुद्ध IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी की ओर से इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया गया था। काफी समय की अटकलों के बाद अब काव्या और अनिरुद्ध की शादी को लेकर पहला कंफर्मेशन आया है।

महेंद्रन ने KPTV पर कुट्टी पद्मिनी को दिए एक इंटरव्यू में अनिरुद्ध और काव्या की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘वह बहुत ही शांत और जमीन से जुड़े रहने वाला लड़का है। मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं। वह एक बहुत बड़ी शादी करना जा रहा है। मुझे जो बताया गया है, उसके हिसाब से यह पक्का है। वो शादी कर रहे हैं।’

काव्या सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन को साल 2025 में लास वेगास में एक साथ भी देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब रजनीकांत ने कलानिधि मारन से अनिरुद्ध के साथ काव्या के रिश्ते की बात भी की थी। अनिरुद्ध ने काव्या मारन संग अफेयर की खबरों से इनकार किया था, पर अब मामा ने ही उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है। काव्या मारन 33 साल की हैं और उम्र में अनिरुद्ध से 2 साल छोटी हैं। अनिरुद्ध रविचंदर 35 साल के हैं।

अनिरुद्ध साउथ के सुपरस्टार रवि राघवेंद्र के बेटे हैं। उनकी मां लक्ष्मी एक शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। अनिरुद्ध ने रजनीकांत से लेकर कमल हासन, जूनियर एनटीआर, थलपति विजय और यहां तक कि शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का भी म्यूजिक दिया। वह रजनीकांत के रिश्तेदार हैं। दरअसल, रजनीकांत की पत्नी लता रिश्ते में अनिरुद्ध की मौसी हैं। यानी इस नाते रजनीकांत रिश्ते में अनिरुद्ध के मौसा लगे।