Disha Patani Mourns: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर ट्रेजडी हो गई है। दरअसल, दिशा पाटनी के घर में एक दिन में दो मौत हो गई हैं। और मौत भी उनकी जो दिशा के दिल से बेहद करीब थे और दिशा उन्हें अपने बच्चों की तरह पालती थीं।

एक दिन दिशा पाटनी के घर में दो मौत
दऱअसल, दिशा पाटनी कितनी बड़ी एनिमल लवर हैं ये तो सभी जानते हैं। वो अपने पेट्स से दिल-ओ-जान से प्यार करती थीं और अब दिशा ने अपने दो सबसे प्यारे पालतू जानवरों, डॉगी बेला और बिल्ली जैस्मीन को हमेशा के लिए खो दिया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इन दोनों की मौत एक ही दिन हुई है, जिससे एक्ट्रेस पूरी तरह टूट गई हैं।
दिशा पाटनी ने शेयर की दिल चीर देने वाली तस्वीरें
दिशा पाटनी ने अपने दोनों पेट्स के के लिए सोशल मीडिया पर अलग अलग पोस्ट किए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों ही पोस्ट में दिशा पाटनी ने काफी सारी तस्वीरों की सीरीज और दिल चीर देने वाला इमोशनल कैप्शन लिखा है। दिशा के पोस्ट से साफ है कि इन दोनों से अपने बच्चों की तरह प्यार करती थीं और उनके जाने से एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया है।
मौनी रॉय ने किए कमेंट
दिशा पाटनी के इस इमोशनल पोस्ट और बुरे वक्त में उनके फैंस उनके साथ है और कमेंट सेक्शन में उन्हें कंसोल कर रहे हैं। इसके साथ ही दिशा पाटनी की बेस्ट फ्रेंड मौनी रॉय ने उनके दोनों पोस्ट पर कमेंट किए हैं। इसके साथ ही तमाम लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों एक ही दिन गुजर गए। उनकी इस पोस्ट पर रवीना टंडन ने भी दुख जताया है। इसके अलावा कई और सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने अपने दोनों प्यारे पेट्स के लिए इमोशनल मैसेज लिखकर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं।
बेला के लिए दिशा पाटनी का पोस्ट
दिशा ने बेला के लिए लिखा- मेरे बेला, इस जिंदगी को इतना खूबसूरत और रंगों से भरने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू। हमारा घर चुनने और मुझे अपनी मां बनाने के लिए थैंक्यू। तुमने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है। मुझे तुम्हारी आंखों में पूरी कायनात दिखती थी। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं और दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। दुनिया के सबसे प्यारे बच्चे, भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे, मेरे सोलमेट। मेरा सुंदर बेलू, मैं तुम्हारी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।
कैट जैस्मिन के लिए दिशा पाटनी का पोस्ट
दिशा ने अपनी कैट जैस्मिन के लिए भी बहुत ही इमोशनल मैसेज लिखकर फोटोज पोस्ट की हैं। उन्होंने जैस्मिन के लिए लिखा- मेरी जैस्मीन, अब तक की सबसे प्यारी बच्ची बनने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत थैंक्यू। मुझे तुम्हारी मां बनने का मौका मिला, इसके लिए मैं तुम्हारी शुक्रगुजार हूं। तुम हमेशा मेरी प्रिंसेस रहोगी। तुम्हारा अपने पंजों से मेरे हाथों को छूना और प्यार से आवाज निकालना दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास था, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और बहुत मिस कर रही हूं मेरी जासू। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे मेरी बच्ची. तुम्हें हमेशा ऐसे ही प्यार किया जाएगा और तुम हमेशा मेरे दिल में रहोगी, मेरी प्रिंसेस जैस्मीन।



