Tamannaah Bhatia makes a shocking statement about the South film industry

Tamannaah Bhatia makes a shocking statement about the South film industry


Tamannaah Bhatia on South Industry: तमन्ना भाटिया इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मुंबई में पैदा होकर साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली तमन्ना ने कुछ चौकाने वाले राज खोले हैं। साउथ इंडस्ट्री में उनको क्या क्या झेलना पड़ा था? इसको लेकर एक्ट्रेस ने राज खोला है।

Tamannaah Bhatia

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तो अब उनके साथ सभी काम करना चाहते हैं लेकिन कई साउथ फिल्मों से वो अपने अभिनय और हुस्न का जलवा पहले ही दिखा चुकी हैं। बता दें कि तमन्ना भाटिया ने साउथ में होने वाली कुछ हरकतों पर बात की है। 20 साल में 89 से ज्यादा तमिल, तेलुगू और हिंदी करने वाली अदाकार ने क्या कहा?

सेट पर घूरते हैं लोग

तमन्ना भाटिया ने सेट पर होने वाले अनुभवों के बारे में बात की जो कि हैरान करने वाले हैं। उनका कहा है कि, हीरोइन और फीमेल क्रू को ‘लोग घूरते हैं’ ये किसी तरह से भी तारीफ की बात नहीं है। तमन्ना भाटिया से पहले इस तरह की बातें पहले भी अभिनेत्रियों ने की हैं।

साउथ फिल्मों को लेकर कुछ अभिनेत्रियों का कहना है कि वहां पर काम करना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ज्यादा आसान है। तमन्ना भाटिया ने इसको अलावा ये भी कहा है कि, वहां पितृसत्तात्मक माहौल है। फिलहाल वो बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज पर काम कर रही हैं।

‘आज की रात’ जैसे आइटम नंबर से लोगों के दिलों पर राज करने वाली तमन्ना भाटिया निजी लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका ये गाना बच्चे से लेकर जवान तक सबको पसंद है और लोग इसपर डांस करना भी पसंद करते हैं।