Mirzapur The Movie New Poster Release Teaser Launch Tomorrow Shweta Tripathi Pankaj Tripathi Ali Fazal

Mirzapur The Movie New Poster Release Teaser Launch Tomorrow Shweta Tripathi Pankaj Tripathi Ali Fazal


Mirzapur The Movie Teaser: मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर अब फिल्म के तौर पर बड़े पर्दे पर आने वाली है। इसी के चलते ‘मिर्जापुर द मूवी’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। अब इसका टीजर भी रिलीज होने को है। लेकिन इससे पहले मेकर्स ने एक शानदार नया पोस्टर जारी किया है और एक बार फिर से मिर्जापुर की दुनिया की झलक साझा कर दी है।

Mirzapur The Movie

‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मेकर्स के हाल ही में शेयर किए गए पोस्ट के बीच में मशहूर गाड़ी नजर आ रही है और उसके दोनों तरफ बंदूक भी रखी हुई है। जिसके जरिए सत्ता की लड़ाई, दुश्मनी और ड्रामा की यादें भी ताजा होती हुई नजर आई। जिसके चलते मिर्जापुर इतना ज्यादा मशहूर हो गया था। हालांकि इस पोस्ट में फिल्म को लेकर अभी कोई भी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन एक बात जरूर साबित हो चुकी है कि मिर्जापुर की दुनिया बहुत बड़े लेवल पर एक बार फिर से वापस आने वाली है।

कब रिलीज होगा फिल्म का टीज़र?

इस पोस्ट के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ के टीज़र की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है जो कल रिलीज किया जाएगा। जिसमें फिल्म की पहली झलक फैंस को देखने को मिलेगी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा हुआ है कि “गद्दू है तो हम हैं मिर्जापुर द मूवी का टीजर कल दोपहर 12:00 बजे रिलीज किया जाएगा। मिर्जापुर द मूवी सिर्फ हिंदी और तेलुगू सिनेमा घरों में ही देखने को मिलेगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘मिर्जापुर द मूवी’ को अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से पेश किया जाएगा। जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। पुनीत कृष्ण द्वारा इसे लिखा गया है और एक्सेल इंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसको प्रोड्यूस किया है। इसको 4 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने में सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कास्ट

‘मिर्जापुर द मूवी’ स्टार कास्ट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि इसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, सोनल चौहान के अलावा और भी कई कलाकार नजर आएंगे।

कब शुरू हुई मिर्ज़ापुर की कहानी?

अगर हम मिर्जापुर के बारे में शुरू से बात करें तो आपको बता दें कि यह भारत की सबसे लोकप्रिय क्राईम थ्रिलर वेब सीरीज है। मिर्जापुर की दुनिया में सत्ता से लेकर राजनीति और अपराध आपस में गहराई से जुड़े हुए नजर आते हैं। साल 2018 में इसकी शुरुआत हुई थी और इसके जबरदस्त किरदारों के साथ-साथ कहानी ने लोगों को इससे जोड़ दिया। इस वेब सीरीज की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी हो गई।