Ketan Agarwal died in the second attempt; had Siya tried to kill him before? A major revelation!

Ketan Agarwal died in the second attempt; had Siya tried to kill him before? A major revelation!


Ketan Agarwal Murder: पुणे से कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। परिवार का दावा है कि ये कोई हादसा नहीं है बल्कि रची रचाई हत्या है। आरोप है कि मंगेतर सिया ने अपने प्रेमा के साथ मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की है और उसको गहरी खाई में धक्का देकर मार दिया है।

Ketan Agarwal

केतन महज 26 साल के थे। उनके निधन के बाद कई गिरफ्तारियां हुई हैं जिसके बाद परिवार ने कई आरोप लगाए हैं और कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि केतन की मौत पर मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित भूमिका सामने आई है।

दोनों के बीच अफेयर था और केतन को मिलकर मौत के घाट उतारा है। पिता इस मौके पर काफी भावुक हो गए हैं। इस बीच एक और दावा किया जा रहा है कि ये पहली कोशिश नहीं थी। जी हां, पहले भी सिया ने केतन को मारने की कोशिश की थी। पिता का दर्द छलका है और उनका कहना है कि, ”सिया को शादी नहीं करनी थी तो मना कर देती, बेटे को मारने की क्या जरूरत थी।”

पहली बार कब हुई थी हत्या की कोशिश

पिता की मानें तो 19 जून को दूसरी बार हत्या की कोशिश हुई जिसमें केतन की मौत हुई। पहली बार सिया गोयल ने 14 जून को हत्या करने की कोशिश की थी लेकिन नाकाम रही है। उसने केतन को खाई में धक्का दिया लेकिन उसने वहां मौजूद झाड़ियों को पकड़ लिया था। इसी दौरान सिया ने सांप सांप चिल्लाना शुरु कर दिया ताकि ये लगे कि बचाने के चक्कर में धक्का लगा है।

हालांकि केतन तो समझ आ गया था कि उसको जानबूझकर धक्का दिया गया है। इसके बाद भी उसने भरोसा किया और 19 जून को फिर लोहगढ़ किले से खाई में धक्का देकर उसको मार दिया गया। पिता ने इस तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।