Ram Kapoor Luxury 20 Crores Mansion Features Custom Open Kitchen With AC And Home Theatre See Inside Photos

Ram Kapoor Luxury 20 Crores Mansion Features Custom Open Kitchen With AC And Home Theatre See Inside Photos


Ram Kapoor Home Tour: राम कपूर टीवी से लेकर बॉलीवुड के एक मशहूर कलाकार हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि राम कपूर ने टेलीविजन इंडस्ट्री पर भी काफी बेहतरीन ऐक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। लेकिन अपनी असल जिंदगी में भी वह काफी लग्जरियस लाइफ जीते हैं और उनके घर की कीमत तकरीबन 20 करोड़ के आसपास की बताई जाती है।

Ram Kapoor

फराह खान ने कुछ समय पहले राम कपूर के घर का होम टूर करवाया था। जिसका वीडियो फराह के चैनल पर है। जिसमें देखने को मिला था कि राम कपूर के घर में लिविंग रूम में एक बड़ा एल शेप बेज कलर का सोफा लगा हुआ है। सोफे के पीछे दीवार पर बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग है। हवादार बालकनी है। दिन भर की थकान के बाद और मेहमानों का स्वागत करने के लिए उनका लिविंग रूम बिल्कुल परफेक्ट है।

घर में बना रखा है बार

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि राम कपूर ने अपने घर में ताबूत के शेप में एक बार काउंटर भी बनाया हुआ है। यहां पर वह कई बार अब दोस्तों के साथ में पार्टी करते हैं और उनका बार काफी ज्यादा आलीशान नजर आता है।

अगर हम राम कपूर के घर के बेडरूम की बात करें तो यह काफी ज्यादा कोजी और कंफर्टेबल बनाया गया है। बेडरूम में वार्म लाइट्स लगी हुई है और आरामदायक बिस्तर के अलावा कम से कम सजावट की हुई है। जिससे कि बेडरूम में सुकून मिल सके।

किचन में लगा है AC

राम कपूर के घर का किचन भी काफी आलीशान बना हुआ है और यह सफेद रंग का है। किचन में एक भी लगा हुआ है और यहां पर खाना बनाने का एक अपना ही अलग मजा है।

राम कपूर के घर में है प्राइवेट थिएटर

राम कपूर के घर में एक प्राइवेट थिएटर भी है और इसका नाम एंटरटेनमेंट रूम रखा गया है। इस रूम को थीम डार्क रेड रखा गया है। इसमें एक मूवेबल टीवी स्क्रीन भी लगी हुई है और इस रूम को बेहतरीन तरीके से फिल्में देखने के एक्सपीरियंस के लिए ही बनाया गया है।

बाथरूल में है ख़ास काउच

राम कपूर के घर में एक बहुत ही खास बाथरूम है और इसमें रेड कलर का होठों के शेप वाला काउच रखा हुआ है। जो की एक्टर में मालदीव से खरीदा है। घर की दीवारों पर भी एक्टर ने अपनी और परिवार की तस्वीरों को लगाया है। घर की यह दीवार एक्टर के दिल के बहुत करीब है।

घर में बना रखा है वर्किंग स्पेस

राम कपूर ने बार की साइड में एक खास वर्किंग स्पेस भी बनवा रखा है। जहां पर बैठकर वह काम करते हैं। यहां पर बड़ी खिड़कियां भी लगी हुई है जहां से खूब रोशनी और हवा आती है। उनके घर में डायनिंग एरिया भी बहुत खास है। घर की बिल्डिंग में बड़ा सा पूल भी बना हुआ है।