Aasif Sheikh reveals his wife Zeba used to call him bhai before their marriage 37 years ago

Aasif Sheikh reveals his wife Zeba used to call him bhai before their marriage 37 years ago


Aasif Sheikh Love Story: टीवी और फिल्मों में वैसे तो काफी सारे एक्टर्स अलग-अलग किरदार निभाते हैं। लेकिन कुछ किरदार ऐसे होते हैं जो सीधा दिल में उतर जाते हैं और सालों साल जिंदा रहते हैं। आज हम आपको ‘भाभी जी घर पर है’ कि विभूति नारायण मिश्रा के बारे में बताने वाले हैं जिनका किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

Aasif Sheikh

विभूति नारायण मिश्रा का किरदार आसिफ शेख ने बहुत ही मेहनत के साथ में निभाया और अभी के वक्त में वह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग भी बहुत ही शानदार है और उनका मजाक किया अंदाज लोगों के दिलों में उतर चुका है। अभी के वक्त वह टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से एक माने जाते हैं।

आसिफ शेख ने मकान मालिक की बेटी से रचाई थी शादी

लेकिन आसिफ शेख की निजी जिंदगी बेहद ही फिल्मी है। साल 1989 में उन्होंने जेबा के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि आज सिर्फ की पत्नी जेबा उनके मकान मालिक की बेटी थी। तब एक्टर अपने करियर को बनाने के लिए मुंबई आए थे। इसीलिए जेबा की अम्मी के घर पर वह किराएदार बनकर रहे।

तब जेबा की मां को आसिफ शेख की सादगी और धर्म के प्रति उनका झुकाव काफी ज्यादा पसंद आ गया था। क्योंकि आसिफ शेख पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे और जेबा की मां ने ही दोनों के रिश्ते की बात को आगे बढ़ाया था।

आसिफ शेख को भाई कहती थी पत्नी जेबा

Hauterrfly के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आसिफ शेख ने खुलासा किया था कि जेबा पहले उन्हें भाई कहकर पुकारती थी। वह इज्जत और सम्मान में उन्हें भाई कहा करती थी। इस इंटरव्यू के दौरान जेब ने बताया कि “मैं उन्हें इज्जत से आसिफ भाई कहा करती थी लेकिन मैं उन्हें भाई मानती नहीं थी।”

इस पर आसिफ शेख कहते हैं कि “जब मैं मुंबई आया था तो जेबा बहुत ही छोटी थी। तब वह स्कूल जाया करती थी।” एक्टर ने बताया था की शादी में उन्होंने निकाह के बाद अपनी पत्नी को देखा था क्योंकि जेबा घूंघट में थी और एक्टर ने भी सिर पर बहुत ही भारी सेहरा पहना हुआ था।

शादी को हो चुके हैं 37 साल

लेकिन अब आसिफ शेख और जेबा की शादी को 37 साल हो चुके हैं। दोनों के दो बच्चे भी हैं और सालों बाद भी दोनों का रिश्ता काफी अटूट है। जेबा लाइमलाइट से दूरी रखना पसंद करती है और इतने सालों में कभी भी उन्हें किसी इवेंट या पार्टी में नहीं देखा गया।