Sushmita Sen Became A Mother At The Age Of 24 without mariage Her Manager Left Her for this reason

Sushmita Sen Became A Mother At The Age Of 24 without mariage Her Manager Left Her for this reason


Sushmita Sen: 90 के दशक की जाने-माने अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपने बोल्ड अंदाज की वजह से काफी चर्चा में बनी रहती है। लेकिन आपको बता दे कि साल 2000 में जब वह सिर्फ 24 साल की थी तो उन्होंने एक ऐसा फैसला ले लिया था जिसने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। सुष्मिता सेन ने बिना शादी किए ही एक छोटी सी बच्ची रेने को गोद ले लिया और 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद ले लिया।

Sushmita Sen

जब सुष्मिता सेन को मैनेजर ने दी थी वार्निंग

लेकिन जब सुष्मिता सेन ने बेटी को गोद लेने वाली बात अपने मैनेजर को कही थी तो उसने अभिनेत्री को सपोर्ट करने के बजाय उनका काम छोड़ दिया था। मैनेजर ने एक्ट्रेस को वार्निंग दी थी कि एक सिंगल मदर को बॉलीवुड में कोई भी काम नहीं देता है और उनका करियर भी पूरी तरीके से बर्बाद हो जाएगा।

मैनेजर ने छोड़ा काम तो खुश हो गई थी सुष्मिता

मैनेजर के काम छोड़ देने के बाद में सुष्मिता सेन ने पैनिक नहीं किया बल्कि उन्होंने इसको एक अच्छा मौका भी समझ लिया। अभिनेत्री ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान हंसते हुए इस पर बात की थी और कहा था कि “अच्छा हुआ बला टली।” किस्मत का खेल देखो जिस फैसले को लोग उनके करियर खत्म होने की वजह मान रहे थे उसी के बाद में उनके करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में आई।”

सरोजिनी नगर से कपड़ा खरीद जीता थी मिस यूनिवर्स

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर सुष्मिता सेन पहली भारतीय महिला बनी थी। लेकिन तब उनके पास में कोई भी महंगा गाउन खरीदने के लिए पैसे नहीं थे तो उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि फिनाले राउंड के लिए वह दिल्ली के सरोजिनी नगर मार्केट से गाउन का कपड़ा खरीद कर लेकर आई थी। जिसको एक लोकल दर्जी से सिलवाया था।

बाद में सुष्मिता सेन ने बिना किसी गॉडफादर के 1996 में रिलीज हुई फिल्म दस्तक से बॉलीवुड डेब्यू किया। शुरुआत में उनकी कुछ फ़िल्में और फ्लॉप साबित हुई। लेकिन साल 1999 में उन्होंने बीवी नंबर 1 जैसी शानदार फिल्में दी। अपने काम के साथ-साथ उन्होंने दोनों बेटियों की भी अच्छी परवरिश की।