Sonarika Bhadoria Celebrates Her Daughter Annaprashan Ceremony After 6 Months Veerika Photos Viral

Sonarika Bhadoria Celebrates Her Daughter Annaprashan Ceremony After 6 Months Veerika Photos Viral


Sonarika Bhadoria Daughter Veerika Annaprashan Photos: देवों के देव महादेव सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुई सोनारिका भदौरिया इस समय इंटरनेट पर काफी छाई हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की अनदेखी झलक को शेयर कर दिया है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी बेटी के इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Sonarika Bhadoria

सोनारिका भदौरिया ने की बेटी की अन्नप्राशन की रस्म

सोनारिका भदौरिया और उनके पति विकास पाराशर ने अपनी बेटी वीरिका के अन्नप्राशन संस्कार की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि “Let The Feasting Begin।” तस्वीरों में पूरा परिवार पारंपरिक अंदाज में काफी खुश नजर आ रहा है और छोटी सी वीर का अपनी क्यूटनेस से हर किसी का ध्यान खींच रही है।

6 महीने की हुईं वीरिका

पिछले साल 5 दिसंबर 2025 को सोनारिका भदौरिया ने बेटी बरका को जन्म दिया था। अब हाल ही में उनकी बेटी 6 महीने की हो चुकी है। बेटी के 6 महीने के होने के मौके पर पूल साइड वेकेशन के कुछ ऐक्ट्रेस ने तस्वीरों को भी शेयर किया था। हालांकि अभी तक बेटी का चेहरा उन्होंने रिवील नहीं किया है।

फैन्स ने लुटाया प्यार

सोनारिका भदौरिया ने इन तस्वीरों को जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया वैसे ही कमेंट बॉक्स में फैन्स ने खूब वीरिका पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। कोई तो उसे छोटी पार्वती कहता हुआ नजर आया तो कोई खूब आशीर्वाद भी देता हुआ नजर आया।