Urfi Javed Lipstick Dress: उर्फ़ी जावेद अभी के वक़्त में सोशल मीडिया सेंसशन बनी हुई है। साथ ही वह अपने अतरंगी और अजीबो गरीब फैशन सेंस के लिए भी काफी पसंद की जाती हैं। कभी तो सिम कार्ड तो कभी कांच से ऐसी ऐसी ड्रेस बना लेती है जिसको देखने के बाद में लोगों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने लिपस्टिक से एक अनोखी ड्रेस बनाई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उर्फ़ी जावेद ने कैमरे के सामने खाई लिपस्टिक
उर्फ़ी जावेद के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक शर्ट ड्रेस पहनी हुई है जो पूरी तरीके से असली लिपस्टिक के ट्यूब्स से बनी हुई है। लेकिन यहां पर ट्वीट सिर्फ ड्रेस का ही नहीं है बल्कि वीडियो में अचानक वह ड्रेस से एक लिपस्टिक निकालकर उसका ढक्कन खोलकर उसे कैमरे के सामने चबाकर खाती हुई नजर आती हैं।
लेकिन लिपस्टिक खाने के तुरंत बाद ही उर्फ़ी जावेद एक्सप्रेशन बदल जाता है और हंसते हुए वह मजाकिया अंदाज में रहती है कि “जो खाई वह बहुत ज्यादा गंदी थी।”
अब यूजर्स भी दे रहे प्रतिक्रिया
हमेशा की तरह उर्फ़ी जावेद का यह फैशन सेंस एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ नजर आया और लोग भी इस पर खूब कमेंट करते हुए देखे गए। यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि उर्फी के पास आइडियाज की कोई कमी नहीं है। बस इतना बताओ कि वह असली लिपस्टिक थी या चॉकलेट? एक दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लगता है कि अब उर्फी मेकअप का सामान भी खाने लगी।



