कोलकाता एयरपोर्ट पर कटा बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे

कोलकाता एयरपोर्ट पर कटा बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे


कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूसे चले. इसके वीडियो भी सामने  आए हैं. यहां दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. 

मामला तब शुरू हुआ, जब दिल्ली से अभिषेक बनर्जी के आने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर BJP और तृणमूल कांग्रेस वर्कर्स के बीच हाथापाई हुई. तृणमूल कांग्रेस ने अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने की साजिश का आरोप लगाया और तृणमूल कांग्रेस वर्कर्स ने बीच-बचाव किया. पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया. ऐसे में एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों और लोगों में तनाव की स्थिति बन गई थी. 

वहीं, इस पूरे मामले में अभिषेक बनर्जी के सपोटर्स ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि हम यहां अभिषेक बनर्जी का स्वागत करने आए थे. तभी बीजेपी का एक व्यक्ति वहां आया और उसके साथ कुछ लड़के थे. इनके हाथों में अंडे थे. हमने उनसे गुजारिश की, कि वे इस तरह के कल्चर की शुरुआत न करें. उन्होंने कि हमने ही उन्हें यह सिखाया है. वे हमारे लोगों के साथ बदसलूकी करने लगे. हमने सीआरपीएफ से उन्हें हटाने को कहा है. उन्होंने एयरपोर्ट पर हथियार निकाल लिए. एयरपोर्ट ऑथोरिटी की मौजूदगी में वे हथियार कैसे ला सकते हैं. 

दिल्ली से कोलकाता लौटे थे अभिषेक बनर्जी

बता दें, टीएमसी में फूट पड़ने के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इसी बात को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने के लिए दिल्ली गए हुए थे. अभिषेक बनर्जी का कहना है कि जो भी सांसद पार्टी के खिलाफ जाकर नई पार्टी बनाने और दूसरी पार्टी में जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाए. अभिषेक ने 20 सांसदों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.