Sanchita Ugale: संचिता उगले को लेकर हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है और बताया जा रहा है कि 30 साल की उम्र में उन्होंने 14 जून को मुंबई में खुदकुशी कर ली। संचिता उगले ने टीवी से लेकर बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन कुछ वक्त पहले उन्होंने इंडस्ट्री में आउटसाइडर होने के दर्द और स्ट्रगल को लेकर बात की थी।

संचिता उगले ने खुलासा किया था कि किस तरीके से बड़े एक्टर्स के साथ में काम करने के बावजूद भी बॉलीवुड में एक आउटसाउडीर के लिए लीड किरदार पाना कितना ज्यादा मुश्किल होता है। जिसकी वजह से उन्हें फिल्मों के सपने के साथ-साथ अपने रोजमर्रा के खर्चों को चलाने के लिए भी टीवी इंडस्ट्री में काम करना पड़ा था।
फिल्मों में नहीं मिल रहे थे लीड रोल
संचिता उगले ने एक बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान फिल्मी दुनिया में करियर बनाने को लेकर बात की थी। उन्होंने आने वाली चुनौतियों और सच्चाइयों को भी लेकर खुलासा किया था। वो छावा और साइलेंस 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी एक्ट्रेस ने इस बात को स्वीकार किया था कि बॉलीवुड में लीड किरदार पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है। जिसकी वजह आउटसाइडर होना है। आउटसाइडर होने की वजह से उन्हें मौके नहीं मिल पा रहे थे जिसकी वह हकदार थी।
टीवी से की थी शुरुआत
संचिता उगले ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। कुमकुम भाग्य और वागले की दुनिया जैसे मशहूर टीवी शोज में काम कर चुकी है। उनकी एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन इसके बाद में उन्होंने दिल वाली दूल्हा ले जाएगी सीरियल में भी लीड किरदार निभाया था।
टीवी की दुनिया में नहीं चलता है कोई भी शॉर्टकट
संचिता उगले ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर भी बात की थी और कहा था कि “मैं टीवी इंडस्ट्री का बहुत ज्यादा सम्मान करती हूं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो हर एक कलाकार के साथ निष्पक्ष बर्ताव करता है चाहे आप आउटसाइडर है या इनसाइडर है। यहां टिकने के लिए सिर्फ आपका हुनर और कड़ी मेहनत चाहिए होती है। टीवी इंडस्ट्री में कोई शॉर्टकट नहीं है। टीवी से ही मुझे एक्टिंग की बारीकियां सीखने और कमरे पर आत्मविश्वास से काम करने में मदद मिली। मैं टीवी पर काम जारी रखेगी लेकिन फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाना मेरा असली लक्ष्य है।”
संचिता उगले वैसे तो विक्की कौशल की फिल्म छावा और साइलेंस 2 के अलावा क्राइम सीरीज क्राइम आजकल में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट में काम करने के बावजूद भी उन्हें इस बात का एहसास हो गया था की फिल्मों में लगातार अच्छे मौके मिलना इतना आसान नहीं होता है।
इस पर संचिता उगले ने बात की और कहा कि “मैंने फ़िल्म छावा में काम किया था और इसमें मैं ताराबाई के किरदार में नजर आई थी। मेरे लिए यह अनुभव काफी अच्छा था। मैंने साइलेंस 2 और क्राइम आजकल में भी काम किया। लेकिन मुझे इसके बाद में समझ आ चुका था कि आउटसाइडर के लिए फिल्मों में लीड रोल प्राप्त करना काफी मुश्किल है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ मुझे टीवी शो में लीड किरदार के लगातार ऑफर आ रहे थे। मुझे मुंबई में रहने और अपने रोज के खर्चों को भी मैनेज करना होता है इसीलिए फिलहाल मैं एक बुनियादी नियम को पालन करती हूं और जो भी मुझे अच्छे रोज मिलते हैं मैं उनको चुनू और पूरी शिद्दत के साथ में करूं।”



