Supriya Shrinet says Asim Munir eating Chicken in Donald Trump House slams PM Modi

Supriya Shrinet says Asim Munir eating Chicken in Donald Trump House slams PM Modi


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर हुई बातचीत को लेकर कांग्रेस हमलावर है. इसके अलावा पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की ट्रंप के साथ दावत को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है. 

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बुधवार (18 जून, 2025) को एक्स पर अपना वीडियो पोस्ट कर कहा कि पीएम मोदी आज हिंदुस्तान की बेटियों से क्या कहेंगे, जिनके सिंदूर को उजाड़ने वाला आज आपके दोस्त डोनाल्ड ट्रंप के घर बैठकर दावत करने जा रहा है. आप क्या कहेंगे उन लोगों से जिनके परिवार खत्म हो गए, जिनका सिंदूर उजाड़ गया. उनके सुहाग को उजाड़ने वाला आसिम मुनीर, उसे आज डोनाल्ड ट्रंप ने अपने घर खाने पर बुलाया है. वो वहां मुर्ग मुसल्लम खाएगा और जो उसने आतंक फैलाया, उसमें हमारे लोगों की शहादत हुई.

विदेश नीति को लेकर सुप्रिया श्रीनेत ने उठाए सवाल
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आसिम मुनीर कहने को पाकिस्तानी सेना का अध्यक्ष है, लेकिन वो एक नंबर का आतंकी पाकिस्तानी सेना की वर्दी में घूमता है और अब आपके मित्र उसे अपने घर बुलाकर निजी दावत दे रहे हैं, इससे ज्यादा हमारी विदेश नीति का और क्या जनाजा निकलेगा ? पाकिस्तान समर्थित आतंकी हमलों को आप (पीएम मोदी) रोक नहीं पाए, क्या यही है आपकी फॉरेन पॉलिसी ? 

मुनीर की ट्रंप के साथ दावत को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आप (पीएम मोदी) पाकिस्तान आर्मी चीफ जो एक नंबर आतंकी है, आतंक को शरण देता है, उसे आप अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप से मिलने से नहीं रोक पा रहे हैं, जो उनके साथ दावत उड़ा रहा है. 

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि थोड़ी देर पहले पता चला कि आपकी डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात हुई तो थोड़ी शर्म आई कि वो आपसे फोन पर बात कर रहे हैं और आसिम मुनीर को अपने घर दावत पर बुला रहे हैं. पता लगा कि आपने फोन पर ट्रंप को खूब सुनाया तो यही बात आप पूरे दमखम के साथ देश के सामने कहिए.

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश के सामने आप ट्रंप का नाम ही नहीं लेते. ट्रंप 14 बार सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं. देश के सामने आप चीन का भी नाम नहीं लेते. ये नहीं चलेगा. जो बात आपने ट्रंप से फोन पर कही है वही बात देश के सामने कहिए, ऑल पार्टी मीटिंग में कहिए. 

ये भी पढ़ें:

PAK से युद्धविराम या ट्रेड डील… ऑपरेशन सिंदूर के वक्‍त भारत ने US से नहीं की कोई बात, ट्रंप से बोले PM मोदी