Ramadan 2025 Crescent Moon Not Sighted On Friday Fasting To Begin In India From March 2

Ramadan 2025 Crescent Moon Not Sighted On Friday Fasting To Begin In India From March 2


Ramadan 2025: रमजान का महीना इस्लाम के सबसे पवित्र महीनों में से एक है. मुसलमान साल भर रमजान का बेसब्री से इंतजार करते हैं. जैसे-जैसे दिन खत्म होता है, सभी की निगाहें आसमान पर टिकी होती हैं क्योंकि आधे चांद के दिखने के साथ ही इस पवित्र महीने की शुरुआत हो जाएगी और रोजा (उपवास) शुरू हो जाएगा. हालांकि भारत में अभी चांद नजर नहीं आया है ऐसे में 2 मार्च से रमजान के पाक महीने की शुरुआत होगी.

भारत में सभी चांद कमेटियों ने एलान किया है कि देश के किसी भी हिस्से में चांद नजर नहीं आया है. इसलिए, रमजान की शुरुआत 2 मार्च यानी रविवार को पहला रोजा होगा. इसी तरह पाकिस्तान मे भी चांद नजर नहीं आया है. हालांकि, सऊदी अरब में चांद नजर आया है इसलिए अरब दुनिया में कल पहला रोज़ा होगा. लखनऊ की शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि आज 29 शबान 1446 हिजरी को माहे रमज़ान के चांद की तस्दीक नहीं हुई. लिहाज़ा 2-मार्च-2025 को माहे रमज़ान की पहली तारीख़ होगी.