Ranveer Allahbadia case Supreme court hearing fresh summon new FIR NCW

Ranveer Allahbadia case Supreme court hearing fresh summon new FIR NCW


Ranveer Allahbadia: पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया मामले में सुप्रीम कोर्ट आज (18 फरवरी) सुनवाई करेगा. इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी रणवीर इलाहाबादिया और अन्य को एक नया समन भेजा है. ग्रुप के सदस्यों के खिलाफ एक नई एफआईआर भी दर्ज हुई है. महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, रणवीर इलाहाबादिया से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है. जानें अब तक की 10 बड़ी अपडेट्स..

  1. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच रणवीर इलाहाबादिया की याचिका पर सुनवाई करेगी. इसमें उनके खिलाफ दर्ज कई एफआईआर को एक साथ जोड़ने की मांग की गई है.
  2. सुप्रीम कोर्ट में रणवीर इलाहाबादिया का प्रतिनिधित्व भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के बेटे एडवोकेट अभिनव चंद्रचूड़ करेंगे.
  3. रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, अपूर्व मुखीजा, आशीष चंचलानी, तुषार पुजारी और सौरभ बोथरा सोमवार (17 फरवरी) को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए. ऐसे में आयोग ने इन लोगों के लिए नया समन जारी किया है. अब 6 मार्च को पेश होने की नई नई तारीख दी है.
  4. राष्ट्रीय महिला आयोग ने जसप्रीत सिंह और बलराज घई को 11 मार्च के लिए नया समन जारी किया गया है.
  5. साइबर सेल ने समय रैना को अपना बयान दर्ज करने को कहा था लेकिन उन्होंने देश से बाहर होने के कारण वर्चुअल हस्ताक्षर का अनुरोध किया, जिसे सायबर सेल ने अस्वीकार कर दिया. समय रैना फिलहाल अमेरिका में हैं और 17 मार्च को भारत लौटेंगे.
  6. सायबर सेल ने रणवीर इलाहाबादिया को भी 24 फरवरी को पेश होने के लिए बुलाया है.
  7. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन लोगों के खिलाफ एक और नई एफआईआर दर्ज की गई है. इनके खिलाफ पहले से ही मुंबई और गुवाहाटी में एफआईआर दर्ज हैं.
  8. विवादित एपिसोड में जिस कंटेस्टेंट से विवादास्पद सवाल पूछा गया था, उसने पैनलिस्टों का समर्थन किया है. उसने कहा कि उन लोगों को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है.
  9. कंटेस्टेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह कह रहे हैं, ‘मैं नहीं चाहता कि मेरे फेवरेट क्रिएटर्स को बिना किसी कारण के लोगों से नफरत मिले.आधे लोग तो यह भी नहीं जानते कि उस एपिसोड में हुआ क्या था.’ कंटेस्टेंट ने कहा, ‘मुझे समय बहुत पसंद है. मैंने इंडियाज गॉट लेटेंट से पहले जिन्हें भी देखा है, उनमें समय सबसे विनम्र व्यक्ति हैं.’
  10. रणवीर इलाहाबादिया ने इंडियाज गॉट लैटेंट के हालिया एपिसोड में अश्लील टिप्पणी की थी. उन्होंने एक कंटेस्टेंट से ‘माता-पिता और सेक्स’ को लेकर विवादास्पद सवाल पूछा था. शो को यूट्यूब से हटा दिया गया है. इस मामले में उनके साथ शो में जो भी लोग मौजूद थे, उन सभी पर मुंबई और गुवाहाटी में एफआईआर दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें…

Gay Imam Murder: दुनिया के पहले समलैंगिक इमाम की हत्या, हमलावरों ने कार रोककर गोली मारी; जानें कौन थे मुहसिन हेंड्रिक्स