saif ali khan attacker arrested mumbai police illegal bangladeshi revealed in court sent on remand

saif ali khan attacker arrested mumbai police illegal bangladeshi revealed in court sent on remand


Saif Ali Khan Attack News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने ठाणे पश्चिम क्षेत्र से गिरफ्तार कर रविवार (19 जनवरी 2025) को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. मुंबई पुलिस के जांच अधिकारी ने मजिस्ट्रेट से कहा कि आरोपी बांग्लादेशी है और यह पता लगाना जरूरी है कि बिना वैध दस्तावेजों को वह भारत में कैसे दाखिल हुआ. इसी की जांच के लिए पुलिस ने 15 दिनों की कस्टडी की मांग की.

आरोपी के वकील ने पुलिस का आरोपों को खारिज किया

पुलिस के दावों को आरोपी के वकील ने खारिज करत हुए कहा कि वह बांग्लादेशी नहीं, बल्कि भारत का ही नागरिक है, जो मुंबई में रहता है. आरोपी के वकील ने मजिस्ट्रेट से कहा, पीड़ित हाई प्रोफाइल है, इसलिए मामले को तूल दिया जा रहा है. अगर ऐसा नहीं तो इसे एक सामान्य मामले की तरह ही माना जाता. आरोपी की कस्टडी देने की कोई जरूरत नहीं है. पुलिस उसे बलि का बकरा बना रही है. गिरफ्तार शख्स आदतन अपराधी नहीं है.”

‘अंतरराष्ट्रीय साजिश के शक को खारिज नहीं किया जा सकता’

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस की ओर से दिए गए दलीलों से संतुष्ट होकर कहा कि आरोपी बांग्लादेश का नागरिक हो सकता है, इसलिए मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश के शक को खारिज नहीं किया जा सकता है. मजिस्ट्रेट ने कहा कि पुलिस को जांच के लिए पर्याप्त समय देना होगा और इसी साथ आरोपी की 5 दिन की कस्टडी पुलिस को दे दी गई.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को बांग्लादेशी बताया

हमले के बाद आरोपी की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने कई टीमें बनाई थीं. इससे पहले दिन में पुलिस ने मीडिया को बताया था कि कथित हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक था, जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था. उसे ठाणे शहर से सटे इलाके से पकड़ा गया था. हमलावर ने सैफ (54) पर कई बार चाकू से वार किया था जिसके बाद पास के लीलावती अस्पताल में उनकी चार-पांच घंटे तक सर्जरी की गई थी.

यह भी पढ़ें :  S Jaishankar: ‘पाकिस्तानी आतंकवाद एक कैंसर जो अब खुद को ही खाए जा रहा’, विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान