एक देश एक चुनाव को लेकर बनने वाली संसद की संयुक्त समिति के स्वरुप में बदलाव किया गया है. अब इस कमेटी में 31 की जगह 39 सदस्य होंगे. इनमें से लोकसभा से 27 और राज्यसभा से 12 सदस्य होंगे.
सरकार ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को मंगलवार को निचले सदन में पेश किया था और कहा था कि इस पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा जाएगा.
कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’ को निचले सदन में रखा था. इसका विपक्षी दलों ने विरोध किया. हालांकि, सदन में विधेयक पास हो गया था. विधेयक को पेश किए जाने के पक्ष में 269 वोट, जबकि विरोध में 198 वोट पड़े.
जेपीसी में शामिल लोकसभा सांसदों के नाम आए सामने
– पीपी चौधरी
– सीएम रमेश
– बांसुरी स्वराज
– पुरुषोत्तम रुपाला
– अनुराग ठाकुर
– विष्णू दयाल राम
– बी महताब
– संबित पात्रा
– अनिल बलूनी
– विष्णू दत्त शर्मा
– बैजयंत पांडा
– संजय जैसवाल
– प्रियंका गांधी
– मनीष तिवारी
– सुखदेव भगत
– धर्मेंद्र यादव
– छोटेलाल
– कल्याण बनर्जी
– सेल्वागणपति
– हरीश बालयोगी
– अनिल यशवंत देशमुख
– सुप्रिया सुले



