क्या पीएम मोदी जाएंगे पाकिस्तान? शहबाज शरीफ सरकार ने भेजा न्योता

क्या पीएम मोदी जाएंगे पाकिस्तान? शहबाज शरीफ सरकार ने भेजा न्योता

PM Modi Invitation: इस साल अक्टूबर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक होने वाली है, जिसकी मेजबानी पाकिस्तान करने जा रहा है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने ने गुरुवार (29 अगस्त 2024) को बताया कि 15-16 अक्टूबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कई देशों से निमंत्रण भेजा जा चुका है. उन्होंने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही एससीओ की बैठक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है.

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक मुमताज जहरा बलूच ने बताया कि शंघाई सहयोग संगठन बैठक के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है. उन्होंने बताया कि जब ठीक समय आएगा तब यह बताया जाएगा कि किन-किन देशों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है. भारत के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान का भारत के साथ सीधा द्विपक्षीय व्यापार नहीं है.

मुमताज जहरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान में होने वाला एससीओ बैठक सदस्य देशों के बीच वित्तीय, आर्थिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग पर केंद्रित होगा.