न्यूनतम वेतन, अग्निवीर… पी चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण के सामने रखीं ये 5 मांगें


P. Chidambaram Demands: कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने बुधवार (24 जुलाई) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश किए जाने के एक दिन बाद राज्यसभा में अपने भाषण में सरकार से पांच सवाल पूछे. उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से 400 रुपये की दैनिक न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित करने और एमएसपी या न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी देने का आह्वान किया. 



Source link