NEET Paper Leak Hearing: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (21 जून) को नीट-यूजी 2024 काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. अदालत ने मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम करवाने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को नोटिस भी जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने नीट एग्जाम को रद्द करने और दोबारा परीक्षा की मांग वाली नई याचिकाओं को बाकी की पेंडिंग पड़ी याचिकाओं के साथ जोड़ दिया है. नीट के खिलाफ दायर इन सभी याचिकाओं पर अदालत 8 जुलाई को सुनवाई करने वाली है.



