प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (6 मार्च 2024) को बिहार के बेतिया में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा, बिहार में जंगलराज लाने वालों ने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की. बिहार के नौजवान रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में जाते रहे और यहां एक ही परिवार फलता-फूलता रहा. नौकरी के बदले जमीनों पर कब्जा किया गया. दरअसल, पीएम मोदी का इशारा बिहार के चर्चित लैंड फॉर जॉब स्कैम की ओर था.



