‘गांधी जी के बंदरों की तरह आंख, कान, मुंह बंद करे बैठे हैं…’ संदेशखाली का जिक्र कर PM मोदी ने I.N.D.I.A नेताओं पर कसा तंज

‘गांधी जी के बंदरों की तरह आंख, कान, मुंह बंद करे बैठे हैं…’ संदेशखाली का जिक्र कर PM मोदी ने I.N.D.I.A नेताओं पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के अरमबोल में जनसभा को संबोधित करते हुए संदेशखाली की घटना का जिक्र किया. उन्होंने इस घटना को लेकर न सिर्फ सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा, बल्कि उन्होंने विपक्षी इंडिया के नेताओं को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेता संदेशखाली की घटना पर गांधी जी के तीन बंदरों की तरह आंख, कान और मुंह बंद कर के बैठे रहे.