Om Prakash Rajbhar Demanded five seats for Lok Sabha elections 2024 in Uttar Pradesh Bihar NDA BJP Congress

Om Prakash Rajbhar Demanded five seats for Lok Sabha elections 2024 in Uttar Pradesh Bihar NDA BJP Congress


Om Prakash Rajbhar On NDA: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने ही वाला है. उसके पहले देश भर में विभिन्न दलों में सीट शेयरिंग को लेकर तकरार भी जारी है. आज बुधवार (21 फरवरी) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है. इन सबके बीच एनडीए में भी खींचतान दिखाई देने लगी है.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी के सामने एक बड़ी डिमांड रख दी है. उन्होंने बीजेपी से लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की डिमांड की है, जिनमें से तीन सीटें उत्तर प्रदेश, जबकि दो सीटें बिहार से मांगी हैं.

किस राज्य की कौन सी सीट मांगी?

ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश से सलेमपुर, घोसी और गाजीपुर सीट की मांग रखी है. साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हमने मांगा है, अगर मिल जाए तो ठीक है. उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को भारत रत्न देने की भी मांग की. चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जो लोग भी वोट देने का अधिकार रखते हैं, वह चुनाव लड़ने का भी अधिकार रखते हैं.

यूपी की सभी सीटें जीतेगी एनडीए

ओमप्रकाश राजभर ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि वह मिलकर लड़े या अलग-अलग  लड़े, इसका कोई मतलब नहीं है. उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें एनडीए जीतेगी.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास कोई ताकत नहीं है. पूरा देश मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने के लिए तत्पर है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जब तक जितने भी प्रत्याशियों को घोषित किया है वह सभी हारने वाले हैं.

शिवपाल यादव के बदायूं से चुनाव लड़ने की खबर पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें रसातल में भेजने के लिए वहां भेजा है. शिवपाल यादव वहां कभी नहीं गए हैं. शादी विवाह में जाते होंगे.

बता दें कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में सीटों का बंटवारा हो गया है. कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और शेष 63 सीटों पर सपा और अन्य दलों के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे.

ये भी पढ़ें:Rajya Sabha Election: लोकसभा के लिए गठबंधन कर अखिलेश ने आसान की राज्यसभा चुनाव की राह, समझें पूरी कहानी