PM Modi Cabinet Decisions Fixed sugarcane Prices On Space Women

PM Modi Cabinet Decisions Fixed sugarcane Prices On Space Women


Modi Cabinet Decisions: किसान आंदोलन के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार (21 फरवरी, 2024) को बड़ा फैसला लिया. सरकार ने गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी. 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ”चीनी मिलों के किसानों को गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए आगामी गन्ना सीजन के लिए 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 की अवधि में मूल्य निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है. वर्ष 2024-25 के लिए मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल तय करने का निर्णय लिया गया है, जो पिछले वर्ष 315 रुपये था.”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से किसान आंदोलन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गन्ने के दाम भारत में सबसे ज्यादा दिए जा रहे हैं. ये किसानों के हित में है. हमारी प्रतिबद्धता है कि किसानों की आय दोगुनी हो. दुनिया में खाद के दाम बढ़े, लेकिन हमने इसके बावजूद खाद के दाम किसानों के लिए बढ़ने दिया. यूपीए सरकार के दस साल में गेंहू, धान, दलहल और तिलहन में इन पर साढ़े 5 लाख करोड़ रुपये एमएसपी पर खरीद में खर्च हुए. मोदी सरकार ने 18 लाख 49 करोड़ रुपये खर्च किए.