Mamata Banerjee Said 17 People Arrested in Sandeshkhali Violence and Slams BJP ShahJahan Sheikh

Mamata Banerjee Said 17 People Arrested in Sandeshkhali Violence and Slams BJP ShahJahan Sheikh


Mamata Banerjee On Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों ने अत्याचार और यौन उत्पीड़न किया है. मामले को लेकर बीजेपी हमलावर है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.

तृणमूल कांग्रेस की चीफ ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा, ”संदेशखाली में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया है और न ही होने देंगी.”

दरअसल, सोमवार (12 फरवरी, 2024) को ही नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी समेत छह बीजेपी विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया था. विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने संदेशखाली मामले पर  ममता बनर्जी से बयान देने की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया. 

ममता बनर्जी ने क्या कहा? 
ममता बनर्जी ने विधानसभा में आगे कहा, ‘‘हम संदेशाखाली की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. किसी भी गलत काम में शामिल किसी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. मैंने वहां राज्य महिला आयोग को भेजा है और संदेशाखाली के लिए एक पुलिस दल बनाया है.’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘क्षेत्र में अशांति फैलाने के लिए एक भयानक साजिश रची जा रही है और राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की है.’’ उन्होंने आगे कहा कि 7-8 साल संदेशखाली में दंगे हुए थे और ये संवेदनशील इलाका है.