Indian Olympic Association Formed Ad Hoc Committee After Wrestling Federation Suspended Brij Bhushan Sharan Singh

Indian Olympic Association Formed Ad Hoc Committee After Wrestling Federation Suspended Brij Bhushan Sharan Singh


Ad Hoc Committee: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बुधवार (27 दिसंबर) को बड़ा फैसला लिया. आईओए ने तीन सदस्यीस एड हॉक कुश्ती कमेटी का गठन कर दिया है. कमेटी का चेयरमैन भूपिंदर सिंह बाजवा को बनाया गया है. इसके अलावा सदस्य एमएम सौम्या और मंजुशा कुंवर होंगे. 

ये निर्णय ओलंपिक संघ संघ ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निलंबित करने के तीन दिन बाद लिया है. दरअसल, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने रविवार (24 दिसंबर) को डब्लयूएफआई  को निलंबित कर दिया. इसके पीछे मंत्रालय ने कहा था कि नवनिर्वाचित संस्था ने प्रक्रिया का पालन नहीं किया और पहलवानों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिए बिना अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की जल्दबाजी में घोषणा कर दी.