Ram Mandir Inauguration: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.
यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.



