संजय सिंह चुने गए कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष

संजय सिंह चुने गए कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष


WFI Elections 2023: बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष चुने गए हैं. संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे. 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने थे.

संजय सिंह का मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण से था. श्योराण को उन पहलवानों का समर्थन हासिल था, जिन्होंने बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट सहित कई शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था.