<p><robust>Meeting Election Consequence 2023: </robust>राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चल रही सियासी उठापटक मतगणना के बाद भी जारी है. इन तीनों ही राज्यों में भले ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत हासिल कर लिया है, लेकिन अभी तक राज्य के नए सीएम के नाम का ऐलान पार्टी नहीं कर सकी है. बीजेपी की तरफ से सीएम की रेस में कई नाम चल रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड को करना है, जो अभी तक नाम तय नहीं कर पाया है.</p>



