Manipur Violence: मणिपुर के तेंगनौपाल में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी, 13 लोगों की मौत

Manipur Violence: मणिपुर के तेंगनौपाल में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी, 13 लोगों की मौत


(*13*)

Manipur Violence: मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में उग्रवादियों के दो समूहों के बीच गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि यह घटना सोमवार दोपहर को लीथू गांव में हुई.

उन्होंने कहा, ”म्यांमार जा रहे उग्रवादियों पर इलाके में प्रभावी विद्रोहियों के एक अन्य समूह ने घात लगाकर हमला किया. मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों को 13 शव मिले हैं, उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वे स्थानीय निवासी नहीं थे. तेंगनौपाल जिला म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है.

(*13*)