चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार के निलंबन का आदेश दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी रविवार (3 दिसंबर) को दी.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तेलंगाना के डीजीपी ने राज्य पुलिस नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल (व्यय) अधिकारी महेश भागवत के साथ हैदराबाद में विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की थी. डीजीपी ने उन्हें गुलदस्ता भी भेंट किया था.
#WATCH | Telangana DGP Anjani Kumar and different Police officers meet state Congress president Revanth Reddy at his residence in Hyderabad.
The occasion is main on 65 of the whole 119 seats within the state, ruling BRS is main on 38 seats. pic.twitter.com/m6A9llRzgO
— ANI (@ANI) December 3, 2023
विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच डीजीपी की इस मुलाकात पर चुनाव आयोग ने एक्शन ले लिया और उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया.



