Telangana Congress President Revanth Reddy On Party Victory People Know How And When To Respond

Telangana Congress President Revanth Reddy On Party Victory People Know How And When To Respond


Telangana Congress Chief on Election Outcomes: 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं. रुझानों में तीन राज्यों में बीजेपी और एक राज्य तेलंगाना में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है. इसको लेकर तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य में पार्टी को जो जनादेश म‍िला है उसकी वजह से जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है. हम विधानसभा चुनाव में इस जीत को तेलंगाना के शहीदों को समर्पित करते हैं. पार्टी की जीत से गदगद द‍िखे रेड्डी ने साफ क‍िया क‍ि जनता जानती है क‍ि उसको कब और कैसे जवाब देना है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, रेड्डी ने कहा, “हम तेलंगाना में सरकार बनाने जा रहे हैं. तेलंगाना के लोगों का साथ मिला है. सोनिया गांधी ने जिस मकसद से तेलंगाना दिया था और जो मेंडेट म‍िला है उसमें पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्‍ल‍िकार्जुन खरगे, पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सभी की अहम भूमिका रही है.” इसके साथ ही उन्‍होंने चुनाव प्रचार करने वाले सभी पार्टी के वर‍िष्‍ठ नेताओं के प्रत‍ि आभार भी जताया.  

‘जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई’  

उन्‍होंने पार्टी हाई कमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि तेलंगाना की जनता ने जब जरूरत थी तब सही तरीके से सही जवाब द‍िया है. इस बार जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई है. यहां शहीद नेताओं की व‍िचारधारा को लेकर आगे जाएंगे. उन्‍होंने जो वादा क‍िया, उन सभी की व‍िचारधारा को आगे ले जाकर तेलंगाना के व‍िकास के ल‍िए काम क‍िया जाएगा. 

‘तेलंगाना राज्य की तरक्की के ल‍िए हरसंभव प्रयास करेंगे’ 

रेड्डी ने केटीआर को सोशल मीड‍िया मंच ‘एक्‍स’ पर धन्यवाद देते हुए कहा कि यही स्पिरिट हमें सरकार के समय भी दिखाना है. असदुद्दीन ओवैसी और सीपीआई, सीपीएम सबकी मदद लेकर सुझाव लेकर देश में एक आदर्श सरकार बनाएंगे. तेलंगाना राज्य की तरक्की के ल‍िए हरसंभव प्रयास क‍िए जाएंगे.  

यह भी पढ़ें: Telangana End result 2023: ‘तीन बंदर’ का बैकअप और सुनील कानुगोलू का सीक्रेट वर्क, जानें तेलंगाना की जीत का नायक कौन?