PM Modi-Amir Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani Talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (2 दिसंबर) को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की. तेल समृद्ध देश में भारतीय समुदाय के कल्याण पर बात हुई.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शनिवार (2 दिसंबर) को लिखा, ”दुबई में कोप28 के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद से मिलने का अवसर मिला. द्विपक्षीय साझेदारी की संभावना और कतर में भारतीय समुदाय के कल्याण को लेकर हमारी अच्छी बातचीत हुई.”
On the sidelines of the #COP28 Summit in Dubai yesterday, had the chance to fulfill HH Sheikh @TamimBinHamad, the Amir of Qatar. We had dialog on the potential of bilateral partnership and the well-being of the Indian neighborhood in Qatar. pic.twitter.com/66a2Zxb6gP
— Narendra Modi (@narendramodi) December 2, 2023
दोनों नेताओं के बीच ऐसे समय में मुलाकात हुई जब कतर में भारत के आठ पूर्व नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई गई है. भारत सरकार इन लोगों की देश वापसी का प्रयास कर रही है और सजा के खिलाफ कोर्ट में अपील की है.



