Uttarkashi Tunnel Rescue CM Mamata Banerjee Sent Team For Return Of Workers Trapped In Silkyara Tunnel

Uttarkashi Tunnel Rescue CM Mamata Banerjee Sent Team For Return Of Workers Trapped In Silkyara Tunnel


Mamata Banerjee On Silkyara Tunnel Rescue: सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों में शामिल पश्चिम बंगाल के मजदूरों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक टीम उत्तरकाशी भेजी है. सीएम ममता ने खुद इस बात की जानकारी मंगलवार (28 नवंबर) को सोशल मीडिया के माध्यम से दी. उन्होंने टीम में शामिल अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी साझा किए हैं.

मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक पोस्ट में कहा, ”हमारे लोगों की मदद के लिए एक टीम उत्तरकाशी भेजी गई है. नई दिल्ली के रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय के संपर्क अधिकारी राजदीप दत्ता के नेतृत्व में टीम उत्तरकाशी के सिल्कयारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों की निकासी और पश्चिम बंगाल में उनके घरों तक सुरक्षित वापसी में मदद करेगी.”

सीएम ने बताया कि टीएम मो जो अधिकारी शामिल हैं वो इस प्रकार हैं- 

1. शुभब्रत प्रमाणिक: मोबाइल 8981200471
2.सोमनाथ चक्रवर्ती: मोबाइल 8130258750
3.राजू कुमार सिन्हा: मोबाइल 9968732695