PM Modi Share Balaji S Srinivasan Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में इंवेस्टमेंट एनवायरमेंट को लेकर आशवादी होने के लिए भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और निवेशक बालाजी एस श्रीनिवासन की सराहना की. इससे पहले श्रीनिवासन ने कहा था कि भारत में ग्रोथ करने की काफी संभावनाएं हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत में निवेश करने से देश में सुधार हो रहा है.” इंवेस्टर ने आगे कहा कि उन्हें भारत और भारतीयों में निवेश करना काफी पसंद है, क्योंकि भारत में विकास की काफी संभावनाएं हैं.
‘भारत आपको निराश नहीं करेगा’
बालाजी की पोस्ट को शेयर करते पीएम मोदी ने लिखा, “मुझे अच्छा लगा कि आप आशावादी हैं. जब इनोवेशन की बात आती है तो भारत के लोग ट्रेंडसेटर और अग्रणी रहे हैं. हम अपने देश में निवेश करने के लिए सबका स्वागत करते हैं. भारत आपको निराश नहीं करेगा.”
I love your optimism and can add- the folks of India are trendsetters and trailblazers on the subject of innovation.
We welcome the world to put money into our nation. India received’t disappoint. https://t.co/1OYtST7YX4
— Narendra Modi (@narendramodi) November 26, 2023
बालाजी ने पोस्ट में क्या कहा?
बालाजी ने अपनी पोस्ट में कहा, “अगर आप किसी स्टार्टअप को बढ़ते हुए देखते हैं, तो क्या इसका मतलब यह है कि इसमें कोई खामी नहीं है? और यह दुनिया में सबसे अच्छा है? क्या आप इसे तुरंत इस्तेमाल करते हैं? नहीं, बिल्कुल नहीं. आप एक स्टार्टअप शुरू करते हैं. इसमें पैसा लगाते हैं इसके बारे में अपने दोस्तों से बात करते हैं. इसी तरह मैं भारत के बारे में सोचता हूं.”
INVESTING IN INDIA IS IMPROVING INDIA
Should you see a startup rising, does that imply it would not have any flaws? That it is the greatest on the earth? That you will use it for all the pieces straight away?
No, in fact not. However you would possibly begin utilizing it, and placing cash into it, and… https://t.co/ht7dzMNL5K pic.twitter.com/2ySxmTK22E
— Balaji (@balajis) November 26, 2023
सोशल मीडिया यूजर को जवाब देने के लिए लिखी थी पोस्ट
गौरतलब है कि उन्होंने यह पोस्ट एक सोशल मीडिया यूजर को जवाब देने के लिए लिखी थी, जिसने उन्हें देश का सबसे बड़ा चीयरलीडर कहा था, जो भारत में नहीं रहता. यूजर को जवाब देते हुए बालाजी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकतों में से एक प्रवासी होना भी है. भारतीय लोग कहीं भी जा सकते हैं और कुछ भी करने में सक्षम हैं.
दूसरी जगह जाना नहीं चाहते पश्चिम के लोग
पश्चिम के लोग अधिकतर एक जगह से दूसरी जगह जाने के इच्छुक नहीं होते हैं, क्योंकि वे अभी भी सोचते हैं कि उनका समाज ही एकमात्र ऐसा स्थान है जो दुनिया में बेस्ट है और चीनी तेजी से आगे नहीं बढ़ सकते क्योंकि जिन देशों में उनकी ताकत कम है और वहां वे बैन है.
यह भी पढ़ें- चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी से भारतीय निर्यातक चिंतित, पड़ सकता है व्यापार पर असर



