Supreme Court Accepted Stay Plea Of B Ed Result Next Hearing On This Date

Supreme Court Accepted Stay Plea Of B Ed Result Next Hearing On This Date


Supreme Court On B. Ed Row: बिहार बीएड अभ्यर्थियों की सुप्रीम कोर्ट आज सोमवार (30 अक्टूबर) को सुनवाई की गई. मामले में रिजल्ट पर स्टे लगाने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने मंजूर कर लिया है. अब इसकी सुनवाई चीफ जस्टिस वाली बेंच करेगी. फिलहाल सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाकर 3 नवंबर कर दी गई है. इस बात की जानकारी याचिकाकर्ता दीपांकर गौरव ने दी.

बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने सुप्रीम कोर्ट में बीएड अभ्यर्थियों की रिट याचिका दायर की है. उनका कहना है कि बीपीएससी ने रिट याचिका पेंडिंग होने के बावजूद बीएड अभ्यर्थियों के साथ धोखा किया. बीएड और डीएलएड अभ्यर्थियों का एक साथ रिजल्ट जारी किया जाना चाहिए था. सुप्रीम कोर्ट बीएड अभ्यर्थियों के साथ न्याय करेगा और इस बहाली में बीएड योग्यताधारियों को मौका अवश्य मिलेगा.

प्रारंभिक शिक्षक रिजल्ट को दी है चुनौती

इससे पहले उन्होंने कहा था, “मामले पर अभी सुनवाई लंबित है और मुख्य न्यायाधीश वाली बेंच इस पर सुनवाई करेगी. इसी बीच में बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक का रिजल्ट जारी कर दिया. हम लोगों ने आयोग की ओर से जारी किए गए प्रारंभिक शिक्षक के रिजल्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.”

ये भी पढ़ें: Supreme Court Hearing: मनीष सिसोदिया की जमानत पर फैसला आज, श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई