2 lakhs for a night, deal struck for two famous actresses; s*x racket busted in Mumbai

2 lakhs for a night, deal struck for two famous actresses; s*x racket busted in Mumbai


Bollywood Actress in Mumbai Sex Racket: मुंबई के गिरगांव से बीते दिन खबर आई थी कि एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मची थी।

Mumbai Sex Racket

लेकिन इससे ज्यादा चौकाने वाली खबर ये थी कि पकड़ी गईं कई महिलाओं में दो अभिनेत्रियां भी शामिल हैं जो कि कई फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। मायानगरी के पीछे का ये काला सच जिसने भी देखा वो इस चकाचौंध वाली दुनिया से डर गया। अब खबरें हैं कि दोनों अभिनेत्रियों को एक रात के लिए कितने पैसे दिए जाने थे।

ये मामला एक होटल का है जिसमें पुलिस ने छापेमारी कर हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। दो अभिनेत्रियों के मिलने से हड़कंप मच गया है और मामले ने तूल पकड़ लिया है। बता दें कि पुलिस ने दोनों अभिनेत्रियों का रेस्क्यू कर लिया है।

एक रात दो लाख..

रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्रियों को देह व्यापार के लिए एक रात के दो लाख रुपए देना का वादा किया गया था। इस खुलासे के बाद लोगों के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी महिला ने दोनों अभिनेत्रियों के लिए 1-1 लाख रुपये की डील तय की थी। पुलिस ने जिन अभिनेत्रियों को छुड़वाया है इसमें ग्रामीण महाराष्ट्र की रहने वाली मराठी एक्ट्रेस है, दूसरी बंगाली एक्ट्रेस है, जिसने बॉलीवुड में काम किया है। मराठी एक्ट्रेस अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी लेकिन पैसों तंगी के कारण उसको ये कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इन अभिनेत्रियों का नाम सामने नहीं आ पाया है और देखने वाली बात होगी कि और क्या क्या खुलासा इनको लेकर होगा।

लोग इस खबर के सामने आने के बाद अलग अलग अभिनेत्रियों का नाम का अनुमान लगा रहे हैं और कुछ तो नाम लिख रहे हैं। हालांकि वो एक्ट्रेसेस कौन हैं इसको लेकर आधिकारिक रिकॉर्ड सिर्फ पुलिस के पास है और उसका खुलासा नहीं किया गया है।