12 मई को NEET कैंसिल, 14 तारीख से दिखा सुसाइड ट्रेंड, अबतक देश में 10 बच्चों ने की आत्महत्या

12 मई को NEET कैंसिल, 14 तारीख से दिखा सुसाइड ट्रेंड, अबतक देश में 10 बच्चों ने की आत्महत्या


Suicide Case Raise After NEET Cancellation: नीट का पेपर रद्द होने के बाद से अबतक सुसाइड के कई मामले सामने आए हैं. इस दौरान कई बार तो इन हत्याओं का एक ट्रेंड भी देखा गया है. हालांकि, यह केस अन्य अन्य जिलों और शहरों से सामने आए हैं. नीट पेपर लीक के बाद एग्जाम रद्द होने के बाद से इस तरह के मामले ने देश को एक बार फिर सुचारू से चलने वाली शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. तथा इन परीक्षाओं से बन रहे तनाव के चलते भी समाज को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है.  

3 मई 2026 को देशभर में नीट यूजी 2026 की परीक्षा को एनटीए ने पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था. इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है. अब अगली परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी. खुद पीएम मोदी इस पर नजर रख रहे हैं. देशभर में अबतक कई बार इस मुद्दे पर प्रदर्शन देखने को मिले हैं. 

12 मई को नीट कैंसिल, तो तब से ही सामने आईं सुसाइड की खबरें

अगर हम आत्महत्या से जुड़ी घटनाओं पर नजर डालें, तो 14 मई गोवा में 17 साल के नीट कैंडिडेट ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था. 15 मई को यूपी के लखीमपुर खीरी में कैंसेलेशन के बाद कैंडिडेट की मौत की खबर सामने आई थी. 15 मई को दिल्ली में एक कैंडिडेट ने सुसाइड कर लिया था. 16 मई राजस्थान (झुंझुनू/सीकर) में कैंसलेशन के बाद स्टूडेंट परेशान बताया जा रहा है. 24 मई कर्नाटक (कलबुर्गी) में 18 साल के कैंडिडेट ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया.

4 जून दौसा में NEET कैंडिडेट, जिसकी पहचान अजीत मीणा के तौर पर हुई, ने मंगलवार शाम, 4 जून को रिजल्ट आने के तुरंत बाद सुसाइड कर लिया. लोकल पुलिस को आगरा-जयपुर हाईवे पर एक रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी बॉडी मिली और अगली सुबह, 5 जून को ऑफिशियली घटना की रिपोर्ट दी गई.

13 जून नई दिल्ली एक 17 साल की लड़की ने 13 जून को सुसाइड कर लिया, उसने हाथ से लिखा एक नोट छोड़ा जिसमें लिखा था कि वह अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. 15 जून सीकर में अपने तीसरे अटेम्प्ट की तैयारी कर रहे एक 22 साल के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया, उसने एक नोट छोड़ा जिसमें निराशा जताई गई थी. 16 जून देहरादून को एक 24 साल की कैंडिडेट अपने कमरे में मृत पाई गई, उसने एक नोट छोड़ा जिसमें उसने अपने माता-पिता से एग्जाम पास न कर पाने के लिए माफी मांगी थी.

PM Modi @ G7 Summit: G7 Summit में पीएम मोदी का IMPACT पर जोर: सिर्फ GDP नहीं, यह पूछना होगा कि विकास किसके लिए?

वेस्ट दिल्ली के एक घर में नहीं था कोई, और कर लिया सुसाइड

वेस्ट दिल्ली के पालम इलाके में रहने वाली रेणु ने सुसाइड कर लिया. 13 जून को उसके पिता अपने ससुर की मौत के बाद ससुराल गए थे, ऐसे में खुद को अकेले पाकर रेणु ने आत्महत्या कर ली थी. रेणु ने नीट का पेपर दिया था, लेकिन वह डिप्रेशन में थी.  सुसाइड नोट में माता पिता से मांगी माफी, लिखी आपकी तमन्नाओं को नहीं कर पाई पूरा. परिवार राजस्थान के अलवर का रहने वाला है. 

ये भी पढ़ें: ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर भी हो बात…G7 देशों की मांग पर ट्रंप का सपोर्ट