Enforcement Directorate raids: देश के जाने-माने उद्योगपति निरंजन हीरानंदानी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है. गुरुवार (22 फरवरी, 2024) को यह छापेमारी फेमा उल्लंघन केस में की गई. ऐसा बताया गया कि ईडी का दस्ता महाराष्ट्र में उनके मुंबई और ठाणे सहित कई ठिकानों पर पहुंचा और वहां छापेमारी की कार्रवाई की गई.



